उत्तर प्रदेश के आंवला से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप के जागेश्वर मंदिर में अभद्र व्यवहार व प्रबंधक से गालीगलौज प्रकरण पर सियासत भी गरमा गई है।
जागेश्वरधाम के इतिहास में पहली शर्मनाक घटना के बहाने कांग्रेस व अन्य दलों को बैठे बैठाए भाजपा के खिलाफ मुद्दा मिल गया। अल्मोड़ा के प्रसिद्ध धाम जागेश्वर मंदिर में पुजारियों संग भाजपा नेताओं द्वारा अभद्रता करने के मामले के विरोध में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में स्थित अपने आवास पर आज मौन-उपवास पर बैठें।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जागेश्वरधाम की घटना को शर्मनाक बताते हुए मांग उठाई कि सांसद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सांसद कश्यप पर कार्रवाई की मांग भी की। भगवान भोले के धाम जागेश्वर में शनिवार को मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट और पुजारियों से गालीगलौज और अभद्रता आंवला (बरेली) के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को भारी पड़ गई।
भगवान भट्ट की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने धर्मेंद्र कश्यप, उनके साथी मोहन राजपूत और सुशील अग्रवाल के खिलाफ मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 और गालीगलौज, अभद्रता करने पर धारा 504 के तहत प्राथमिक दर्ज कर ली है। अल्मोड़ा एसडीएम ने इसकी पुष्टि की है। सांसद के अमर्यादित आचरण के विरोध में सोमवार को कुमाऊं में कई जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.