उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 हजार होमगार्ड की ड्यूटी खत्म करने के अपने फैसले पर 24 घंटे के अंदर ही यू-टर्न ले लिया है। होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि सूबे में होमगार्ड को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि डीजीपी से बातकर सीमित बजट में ड्यूटी देने का सुझाव दिया गया है। अपने बजट में यूपी पुलिस 17 हजार होमगार्डों को नौकरी पर रख सकती है। बाकी 8 हजार होमगार्डों को मुख्यालय में ड्यूटी मिलेगी। होमगार्ड मंत्री ने कहा कि 31 मार्च के बाद सभी होमगार्ड को नए मानदेय के साथ ड्यूटी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नए बजट में होमगार्ड और पुलिस का बजट भी बढ़ाया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.