उत्तराखंड में घूमने की 5 सबसे सस्ती जगह, यहां खूबसूरती आपका मन मोह लेगी

उत्तराखंड में यूं तो घूमने की सैकड़ों जगह हैं और लाखों की तादाद में हर साल यहां लोग घूमने आते हैं। लेकिन आज हम आपको पहाड़ों में घूमने की 5 सबसे सस्ती जगह बताते हैं।

नैनीताल
कुमाऊं के पहाड़ों में झीलों का शहर है नैनीताल। इस शहर की खूबसूरती हर टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस शहर को उत्तराखंड का स्वर्ग भी कहा जाता है। रहने के लिहाज से ये शहर काफी सस्ता है। कुमाऊं मंडल के एक से बढ़ कर एक होटल है। यहां होटल का किराया एक रात का 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये के बीच है। अगर आप 3-4 लोग हैं तो एक दिन के खाने का खर्च करीब एक हजार रुपये आता है।

मसूरी
यह शहर हिमालय से घिरा हुआ है। इसी वजह से इस शहर को ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है। किसी भी पर्यटक के लिए मसूरी पहली पसंद है जहां वह अपनों के साथ आना पसंद करते हैं। यहां हर मौसम में बड़ी तादाद में पर्यटक आते हैं। किसी दूसरे प्रदेश से अगर आप यहां आना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको देहरादून आना होगा। फिर वहां से मसूरी के लिए बस लेनी पड़ेगी। मसूरी में अमूमन होटल का किराया 1000 से 2000 प्रति रात है। खाना-पीना रूम के किराए में शामिल नहीं होता है। खाने-पीने के लिए के लिए एक आदमी का 500 रुपये के करीब लग जाते हैं।

धनौल्टी
धनौल्टी बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। अपने शांत और सुरम्य वातावरण के लिए जानी जाने वाली यह जगह, चंबा से मसूरी के रास्ते के बीच पड़ती है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक इसलिए भी आते हैं, क्योंकि ये मसूरी से काफी पास है। यहां आप दून वैली के खूबसूरत नज़ारे का मज़ा उठा सकते हैं। यहां किसी दूसरे प्रदेश से आन के लिए आपको पहले देहरादन आना होगा। उसके बाद वहां से यहां के लिए प्राइवेट टैक्सी या बस लेनी पड़ेगी। यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटल का किराया 1500 से 1900 रुपए प्रति रात है। खाने-पीने के लिए पूरे परिवार के लिए 500 से एक हजार रुपए मान कर चलें।

चम्बा
चंबा देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ शहर है। चंबा का अन्नवेषित इलाका प्रकृति प्रेमियों के लिए एक सपनों की दुनिया के जैसा है। यह हिल स्टेशन अपने सेब और खुबानी के बाग और साथ ही साथ बुरांश के फूलों के लिए भी जाना जाता है। राजधानी देहरादून से चंबा करीब 103 किलोमीटर दूर है। यहां पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटल का किराया 800 से 1000 रुपए प्रति रात है। जबकि खाने का खर्च करीब 500 से एक हजार रुपए तक आ जाता है।

रानीखेत
रानीखेत उत्तराखंड का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन समुद्र तल से 1824 मीटर की ऊंचाई पर है।। यहां का शांत वातावरण, फूलों से ढके रास्ते, देवदार औऱ पाईन के लम्बे लम्बे पेड़ बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां पर बर्फ से ढकी मध्य हिमालयी पहाड़ियां भी दिखाई देती हैं। यहां होटल में एक कमरे का किराया करीब 1000 से 2000 रुपये के बीच है। जबकि खाने-पीने के लिए पूरे परिवार के लिए 500 से एक हजार रुपए मान कर चलें।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.