कमाल की हैं उत्तराखंड की ये महिलाएं, घास को बनाया आजीविका का साधन, खूब कमा रहीं पैसे

उत्तराखंड में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच जो सबसे अच्छी चीज निकल कर सामने आई है वो है स्वरोजगार की तरफ लोगों का रुझान।

स्वरोजगार से जहां लोग अपनी बेरोजगारी दूर कर रहे हैं। वहीं दूसरों को भी रोजगार का अवसर दे रहे हैं। चंपावत में थारू जनजाति गांव बमनपुरी-बनबसा के स्वयं सहायता समूह की पूरे प्रदेश में आज चर्चा हो रही है। इस समूह की महिलाओं ने कमाल कर दिखाया है। समूह कि 50 से ज्यादा महिलाओं ने घास को आजीविका का साधन बनाया है। ये महिलाएं घास से घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं।

समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए टोकरियों, फूलदान और हॉट पाट की बाजार में अच्छी खासी मांग है। ऐसे में उत्पादों की मांग बढ़ने पर जिला प्रशासन ने इनके लिए मार्केटिंग की व्यवस्था की है। इन महिलाओं ने रिंगाल और मौज घास को आजीविका का साधन बनाया है। जिला परियोजना निदेशक विम्मी जोशी के मुताबिक, ये महिलाएं अपने उपयोग के लिए घास से निर्मित टोकरियां, फूलदान और अन्य वस्तुएं बनाती थीं। उनके कौशल को देखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उन्हें ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी से प्रशिक्षण देकर इनके कौशल का विकास किया गया।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से एक नीरू राणा कहती हैं कि जिला प्रशासन उनके कौशल को देखते हुए आरसेटी से 30 दिन का प्रशिक्षण दिया, जिसमें इसके रख-रखाव, पैकिंग और दूसरी तरह की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की बाजार में अच्छी खासी मांग है। राज्य सरकार भी स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है, जिससे लोगों को फायदा हो रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.