उत्तराखंड के इतिहास से जुड़ी इन बातों को जानते हैं आप? बेहद रोचक हैं ये, पढ़िये

उत्तराखंड का इतिहास पौराणिक है। उत्तराखंड का शाब्दिक अर्थ उत्तरी भू भाग का रूपांतर है। इस नाम का उल्लेख शुरुआती हिन्दू ग्रंथों में मिलता है। उत्तराखंड प्राचीन पौराणिक शब्द भी है जो हिमालय के मध्य फैलाव के लिए प्रयुक्त किया जाता था।

उत्तराखण्ड को देवों की भूमि भी कहते हैं, क्योंकि पूरे भारत में देवताओं, देवियों और महान ऋषियों ने जन्म लिया। उत्तराखंड में पारव, कुषाण, गुप्त, कत्यूरी, पाल, चंद, पवांर राजवंश और अंग्रेजों ने बारी- बारी से शासन किया। उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश राज्य का हिस्सा था। जिसे अलग राज्य का दर्जा देने के लिए कई आंदोलन हुए। 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को 27वें राज्य के रूप में भारत गणराज्य के शामिल किया गया। 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।

पौराणिक इतिहास
पौराणिक ग्रंथों में कुर्मांचल क्षेत्र मानसखंड के नाम से प्रसिद्ध था। पौराणिक ग्रंथों में उत्तरी हिमालय में सिद्ध गन्धर्व, यक्ष, किन्नर, जातियों की सृष्टि का राजा कुबेर बताया गया है। कुबेर की राजधानी अलकापुरी जो बद्रीनाथ से ऊपर बताई जाती हैं। पुराणों के मुताबिक राजा कुबेर के आश्रम में ऋषि मुनि तपस्या और साधना करते थे। अंग्रेज इतिहासकरों के मुताबिक हुण, शक, नाग, खस, जातियां भी हिमालय क्षेत्र में रहती थीं। पौराणिक ग्रंथो में केदार खंड और मानस खंड के नाम से इस क्षेत्र का उल्लेख है। इस क्षेत्र को देवभूमि और तपोभूमि माना जाता हैं|

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.