स्पेशल: पहड़ों पर ठंड में घूमने के लिए 5 favourite tourist destination

ठंड में बर्फबारी के बीच पहाड़ों पर घूमने का अपना ही मजा है। बड़ी तादाद में सैलानी इस मौसम में बर्फबारी का मजा लेने के लिए पहाड़ों पर घूमने जाते हैं।  आपको बतते हैं कि 5 ऐसे विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन जहां जाकर आप खुद को प्रकृति के पास महसूस करेंगे और ठंड को भी एन्जॉय कर सकेंगे।

1. कश्मीर

सर्दी में घूमने का ख्याल आत है तो सबसे पहले जेहन में कश्मीर याद आता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है। कश्मीर की वादियों में घूमना जन्नत में आने का एहसास दिलाता है। कश्मीर हमारे विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन की लिस्ट में भी सबसे ऊपर है। यहां बर्फ से ढकी वादियां देख कर आप ऐसा महसूस करेंगे कि जैसे यह पूरी घाटी रूई से ढकी हुई हो। यहां आप गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग और पहलगाम जा सकते हैं।

2. शिमला

ठंड में घूमने के लिए दूसरहे फेवरिट हॉलिडे डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। ये प्रदेश की सबसे खूबसूरत टूरिस्ट अट्रैक्शन है। शिमला का नाम देवी श्यामल के नाम पर रखा गया है, जो देवी काली का अवतार हैं। शिमला लगभग 7267 फीट की ऊंचाई पर है। ये जगह हिमालय की गोद में बसी है इसलिए सर्दियों में यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियों की छटा देखते ही बनती है। फिशिंग, स्कीइंग, ट्रेकिंग और अन्य एडवेंचरस स्पोर्ट्स का मजा यहां लिया जा सकता है। हनीमून के लिए यह हमेशा से ही हॉट डेस्टिनेशन रहा है।

3. ऑली

ऑली उत्तराखण्ड के गढ़वाल में है। ये जगह बर्फबारी में घूमने के लिए सबसे अच्छी है। वैसे तो उत्तराखंड में और भी बहुत सी जगह है घूमने के लिए, लेकिन ऑली पर्यटकों सो सबसे ज्यादा पसंद आता है। यह जगह 5-7 किमी. में फैला छोटा सा रिसॉर्ट है। कश्मीर में गुलमर्ग और उत्तरांचल में ऑली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्कीइंग के लिए भी खासा लोकप्रिय है। इस जगह पर देवदार के बहुत से पेड़ हैं। इनकी महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। यहां जाने का बेस्ट मौसम सर्दी का ही है जब यहां बर्फ की मोटी परत जम जाती है।

4. केदारकांता ट्रेक

उत्तराखंड अपने आप में प्रकृतिक सुंदरता को समेटे है। प्रदेश में घूमने के लिए बहुत सी जगह है, लेकिन अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो आपको केदारकांता ट्रैक जरूर जाना चाहिए। केदारकांता ट्रेक उत्तराखंड के गढ़वाल में है। ट्रेकिंग के लिए उत्तराखंड में यह सबसे मशहूर जगह है। यहां 958 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में ट्रेकिंग की जा सकती है। ट्रेकिंग के दौरान आप सीन ब्यूटी के साथ कैम्प एडवेंचर का भी मजा ले सकते हैं।

5. कुल्लू मनाली

अगर आपको कुदरती खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर भी पसंद है तो कुल्लू-मनाली जाना आपके लिए सबसे बढ़िया होगा। ये एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है। ‘वैली ऑफ गॉड्स’ के नाम से जाना जाने वाला मनाली एडवेंचर लवर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह जगह स्कीइंग, हाइकिंग, माउंटनीयरिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए काफी मशहूर है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.