उत्‍तराखंड: पहाड़ों की संस्कृति और इतिहास को संजोए है ये म्यूजियम, नैनीताल आएं तो यहां जाना ना भूलें

उत्तराखंड का सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से गौरवशाली इतिहास रहा है।

नैनीताल का हिमालय संग्रहालय इसी गौरवशाली अतीत से वर्तमान को जोड़ने का काम कर रहा है। पौराणिक इतिहास से लेकर स्वाधीनता संग्राम के सफर के योगदान को बयां करता है हिमालय संग्रहालय। ये संग्राहलय छात्रों से लेकर आम लोगों में इतिहास की समझ विकसित करने करने के साथ ही उन्हें देवभूमि की संस्कृति और इतिहास से भी रूबरू कराता है। अब इस संग्रहालय को सांस्कृतिक पर्यटन से भी जोड़ने की कवायद भी की जा रही है। जल्द भी अब यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट पूरे उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे।

इस संग्रहालय की शुरुआत 1987 में की गई थी। बाद में परिसर के ऐतिहासिक भवन में इसे ट्रांसफर कर दिया गया था। 12 थीमों में स्थापित इस संग्रहालय में समूचे उत्तराखंड के ऐतिहासिक प्रमाण मौजूद है। 2000 साल पहले से लेकर आजादी तक की यादों से भरा है संग्रहालय। यहा सबसे प्राचीन अनुमानित 2000 वर्ष शुंग कालीन पत्थर की मूर्ति, उत्खनन से मिले बर्तन, कुषाण कालीन स्वर्ण मुद्रा के साथ ही महात्मा गांधी के कुमाऊं आगमन और उत्तरांखड के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो मौजूद है। इसके अलावा हाथों से लिखी पांडुलिपियो का समृद्ध संकलन है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

5 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.