फोटो: सोशल मीडिया
नॉर्मल ठंड में जब हम और आप या तो घरों में दुबके रहते हैं या फिर बहुत एहतियात के साथ बाहर निकलते हैं।
उससे कई गुना ज्यादा ठंड में जवान देश की रक्षा के लिएम सीमा पर तैनात हैं। चीन से टेंशन के बीच इस बार जवान मिलन और दारमा घाटी में इस मौसम में भी गश्त कर रहे हैं। चीन भारत सीमा विवाद के बाद पहली बार ITBP और सेना के जवान सर्दियों के मौसानम में भी 10,000 फीट से 16,500 फीट की ऊंचाई पर तैनात है। मिलन, दारमा और व्यास घाटी में 5-6 फीट बर्फ के बीच भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान हर दिन चीन सीमा पर गश्त कर रहे हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले इन जवानों को विशेष तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में कड़कड़ाती ठंड के बीच जवानों को भारी बर्फबारी, एवलांच और ऑक्सीजन की कमी का भी सामना करना पड़ता है।
चीन सीमा से लगे मिलम, दारमा और व्यास घाटी में भारी बर्फबारी और कड़कड़ाती ठंड के बीच भारतीय सेना के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाये हुए हैं। भारत-चीन युद्ध के बाद ये पहला मौका है, जब इस कड़ाके की ठंड में भी चीनी बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। हाल ये है कि इस वक्त रेलकोट चौकी में अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री, बुगडियार में माइनस 6 डिग्री, दुंग में माइनस 10 डिग्री और दावे में माइनस 12 डिग्री है। इन चौकियों में जवानों को बर्फ में जमा पानी पिघलाकर पीना पड़ रहा है। जवानों के लिए गर्म कपड़े और रसद सामग्री हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.