स्पेशल: उत्तराखंड के 9 लाख लोगों पर बहुत बड़ी तबाही का खतरा मंडरा रहा है!

एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के 85 फीसदी जिले बाढ़ और भूस्खलन के हॉट स्पॉट बने हैं।

चमोली आपदा को 20 दिन से ज्यादा वक्त हो चुका है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। तबाही इतनी भयंकर थी कि कई इलाके पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। चमोली आपदा के बाद एक सवाल फिर जोरों से पूछा जा रहा है कि उत्तराखंड में कितने ऐसे जिले हैं, जहां इस तरह की आपदा का खतरा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 85 फीसदी जिले बाढ़ और भूस्खलन के हॉट स्पॉट बने हैं। पिछले दो दशक में 50 हजार हेक्टेयर फॉरेस्ट कवर इन प्राकृतिक आपदाओं की भेंट चढ़ गया है।

1970 से बाढ़ घटनाएं चार गुना बढ़ गई हैं। इसकी प्रमुख वजह स्थानीय जलवायु में परिवर्तन है। ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) के एनालिसिस में सामने आया है कि राज्य के 85 प्रतिशत जिले में बाढ़ का खतरा बहुत ज्यादा है। इनमें चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, हरिद्वार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अगर इन जिलों में चमोली जैसी आपदा आई तो करीब नौ लाख से ज्यादा लोग प्रभावति होंगे।

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि 1970 के बाद से उत्तराखंड में सूखा भी दो गुना बढ़ गया था। प्रदेश के 69 फीसदी से ज्यादा जिले इसकी चपेट में है। साथ ही पिछले एक दशक में अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों मे बाढ़ और सूखा एक साथ आया। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.