उत्तकाशी के इस सीमांत इलाके में बिजली जाते ही क्यों लोगों के मोबाइल से चला जात है नेटवर्क?

उत्तरकाशी के सीमांत इलाके धौन्तरी में सिर्फ BSNL का ही टॉवर लगा है, लेकिन इस टॉवर में लाइट जाने पर बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं है।

4G नेटवर्क के बाद अब देश में 5G नेटवर्क लाने की तैयारी चल रही है। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने 5G स्पेक्ट्रेम को 77 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा में बेचा है। जिसकी सबसे बड़ी खरीददार रियालंस जियो रही, उसके बार एयरटेल और फिर वोडाफोन। उम्मीद जताई जा रही है कि सालभर के अंदर देश में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी। एक तरफ जहां देश 5G सर्विस की सेवाएं लेने जा रहा है, वहीं कुछ इलाके हैं ऐसे हैं जहां ठीक से 2G भी नहीं चलता है। उत्तराखंड के सीमांत इलाकों का हाल और भी बुरा है। उत्तरकाशी के सीमांत इलाके धौन्तरी में सिर्फ BSNL का ही टॉवर लगा है, लेकिन इस टॉवर में लाइट जाने पर बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से लाइट जाते ही लोगों के मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता है। इस परेशान से ग्रामीण बहुत परेशान है। उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में कई बार प्रशासन को बताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

धौन्तरी उपतहसील के लोगों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या उनके क्षेत्र के करीब एक दर्जन से गांव में सालों से बनी हुई है। अपनी मांगों को लेकर गांव के लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। तब प्रशासन की तरफ से कहा गया कि जल्द ही बैटरी बैकअप की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

गांव के लोगों का कहना है कि धौन्तरी बाजार चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है। साथ ही टिहरी के लम्बगांव क्षेत्र और उपतहसील क्षेत्र के गांव का मुख्य केंद्र है। यहां पर बैंक और तहसील के कामों के लिए ग्रामीणों को नेटवर्क सुविधा नहीं मिल पाने की वजह से कई दिनों तक परेशान होना पड़ता है। बारिश में तो हालत ऐसी हो जाती है कि बिजली नहीं होने पर हफ्तों तक मोबाइल से नेटवर्क गायब रहता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.