फोटो: सोशल मीडिया
पौड़ी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर पूरी पहाड़ी भरभराकर सड़क पर गिर गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह चंच सेकंड में पहाड़ का एक हिस्सा सड़क पर आ गिरा। दरअसल, ये घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर कौड़ियाला-ब्यासी के बीच की है जहां एक पूरी पहाड़ी भरभराकर सड़क पर आ गिरी। इससे ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पहाड़ी के सड़क पर गिरने की घटना का वीडियो बना लिया।
आपको बता दें, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर तोता घाटी के पास पिछले कुछ समय से कटिंग का काम चल रहा है, जिससे इस रूट पर ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच वाहनों का आवागमन बंद है। लेकिन, ऋषिकेश से कौड़ियाला के बीच वाहनों का आवागमन अभी भी जारी है। ये घटना रविवार की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.