Newsअंतरराष्ट्रीय

ये है दुनिया का सबसे ठंडा शहर, साल में 9 महीने जमी रहती है बर्फ

रूस के साइबेरिया स्थित नॉरिल्स्क शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है। यहां रहने वालों लोग दिसंबर और जनवरी महीने में सूरज का दीदार तक नहीं कर पाते।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक बर्फबारी हो रही है। कई जगहों पर तामान माइनस में हैं। लेकिन हमारे देश में ठंड और बर्फबारी का ये मौसम महज 2-3 महीने तक ही रहता है। इसके बाद गर्मियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का सबसे ठंडा शहर कौन सा है? रूस के साइबेरिया स्थित नॉरिल्स्क शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है। यहां रहने वालों लोग दिसंबर और जनवरी महीने में सूरज का दीदार तक नहीं कर पाते। इस शहर में साल के 12 महीनों में से करीब 9 महीने बर्फ जमी रहती है।

रूस के साइबेरिया स्थित नॉरिल्स्क शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है।
फ़ोटो: सोशल मीडिया

इस शहर में 9 महीनों के दौरान औसम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि 1 लाख 75 हजार की आबादी वाले नॉरिल्स्क शहर का ठंड के दिनों में न्यूनतम तापमान -61 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। बताया जाता है कि यहां हर तीसरे दिन लोगों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ता है।

रूस की राजधानी मॉस्को से नॉरिल्स्क करीब 2900 किमी. दूर है। यहां पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। केवल विमान या नौका के जरिए ही इस शहर तक पहुंचा जा सकता है। दुनिया से कटे होने के बावजूद यहां पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन, कैफे, चर्च, बार, आर्ट गैलरी और थिएटर समेत आधुनिक दौर की सभी चीजें मौजूद हैं। नॉरिल्स्क में दुनिया का सबसे बड़ा निकल, प्लेटिनम और पैलेडियम का भंडार है। लिहाजा यह रूस का सबसे अमीर शहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *