ये है दुनिया का सबसे ठंडा शहर, साल में 9 महीने जमी रहती है बर्फ

रूस के साइबेरिया स्थित नॉरिल्स्क शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है। यहां रहने वालों लोग दिसंबर और जनवरी महीने में सूरज का दीदार तक नहीं कर पाते।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक बर्फबारी हो रही है। कई जगहों पर तामान माइनस में हैं। लेकिन हमारे देश में ठंड और बर्फबारी का ये मौसम महज 2-3 महीने तक ही रहता है। इसके बाद गर्मियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का सबसे ठंडा शहर कौन सा है? रूस के साइबेरिया स्थित नॉरिल्स्क शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है। यहां रहने वालों लोग दिसंबर और जनवरी महीने में सूरज का दीदार तक नहीं कर पाते। इस शहर में साल के 12 महीनों में से करीब 9 महीने बर्फ जमी रहती है।

फ़ोटो: सोशल मीडिया

इस शहर में 9 महीनों के दौरान औसम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि 1 लाख 75 हजार की आबादी वाले नॉरिल्स्क शहर का ठंड के दिनों में न्यूनतम तापमान -61 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। बताया जाता है कि यहां हर तीसरे दिन लोगों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ता है।

रूस की राजधानी मॉस्को से नॉरिल्स्क करीब 2900 किमी. दूर है। यहां पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। केवल विमान या नौका के जरिए ही इस शहर तक पहुंचा जा सकता है। दुनिया से कटे होने के बावजूद यहां पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन, कैफे, चर्च, बार, आर्ट गैलरी और थिएटर समेत आधुनिक दौर की सभी चीजें मौजूद हैं। नॉरिल्स्क में दुनिया का सबसे बड़ा निकल, प्लेटिनम और पैलेडियम का भंडार है। लिहाजा यह रूस का सबसे अमीर शहर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में जीप गिरने से 3 लोगों की गई जान

Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।…

3 days ago

चंपावत में लोहाघाट नेशनल हाईवे खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू, भूस्खलन के बाद हुआ था बंद

Champawat Lohaghat NH Opened: उत्तराखंड के चंपावत जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों…

6 days ago

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Almora Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लमगड़ा से पिथौरागढ़…

7 days ago

उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली खबर, भाई ने बहन को बनाया हवश का शिकार!

उत्तराखंड में एक बार पहाड़ और पहाड़ियों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया…

1 week ago

दिल्ली: जेल से निकलते ही केजरीवाल ने लगाई दहाड़! बोले- भगवान ने मेरा साथ दिया, क्योंकि…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। इस मौके…

1 week ago

पहलवान विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा, दिए बड़े संकेत!

पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल…

2 weeks ago

This website uses cookies.