India NewsNewsराजनीति

वीडियो: जब 5 फीट ऊंचे बैरिकेट्स को पार कर महिलाओं मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राजनीति में हर दिन अलग अंदाज में दिखा रही है। इसकी एक बानगी मध्य प्रध्य प्रदेश के रतलाम में सोमवार को देखने को मिला।

मध्य प्रदेश के रतलाम में जनसभा खत्म होने के बाद कुछ महिलाएं प्रियंका से मिलने के लिए बेहद उत्साहित थीं। लेकिन पांच फीट का बैरिकेड्स महिलाओं के बीच बाधा बन रहा था। महिलाओं के उत्साह को देखकर प्रियंका गांधी खुद बैरिकेड्स के पास पहुंचीं। बैरिकेड्स के पास जब वे महिलाएं से ठीक से हाथ नहीं मिला पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने पांच फीट ऊंचे बैरिकेड्स को पार किया और महिलाओं से मिलने पहुंच गई है। इस दौरान महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कांग्रेस महासचिव कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने उज्जैन में महाकालेश्वर के दिर्शन किए। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद कांग्रेस महासचिव रतलाम पहुंचीं जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। रतलाम में जनसभा को संबोधित करने के बाद वो इंदौर पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *