Haridwarउत्तराखंड

हरिद्वार: 11 अक्टूबर को कांग्रेस की ‘किसान बचाओ-खेती बचाओ’ रैली, कृषि कानून का किया जाएगा विरोध

मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का अभी भी विरोध जारी है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस भी सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही है।

इसी कड़ी में उत्तराखंड किसान कांग्रेस नेता ने 11 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में किसान बचाओ-खेती बचाओ रैली निकालेने का फैसला किया।

किसान नेता राजीव चौधरी ने बताया कि रैली लालढांग के गांधी चौक से होते हुए श्यामपुर तक निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के विरोध में निकाली जाने वाली इस रैली में किसान और कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुड़कर इसे प्रदर्शन को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *