पिथौरागढ़: गुलदार ने महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा कोहराम
पिथौरागढ़ में गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। ये घटना तहसील देवलथल के पट्टी बिसौनाखान के ग्राम पुखरोड़ा की है।
महिला की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक महिला का नाम लीला देवी (45) पत्नी दलीप राम है। महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। इस घटना के सूचना मिलने के बाद वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोग गुलदार को पकड़ने की मांग कर रह हैं। इससे पहले गुलदार गुरुवार को मौड़ी गांव में एक महिला को अपना शिकार बना चुका है। इससे पहले रिण बिछुल गांव में तेंदुए ने महिला को मौत् के घाट उतार दिया था।