काशीपुर में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम हुई अलर्ट, खौफ में जी रहे इलाके के लोग
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए ने दस्तक दे दी है।
तेंदुए की खबर से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस बार तेंदुआ कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर में देखा गया है।
तेंदुए की सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में गश्त की। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ करनपुर कॉलोनी में नदी पार एक पेड़ के पास बैठा है। इस डर से ग्रामीण घरों के अंदर ही हैं। ग्रामीणों की माने तो यह तेंदुआ कई दिनों से आसपास देखा जा रहा है।