Bageshwarउत्तराखंड

उत्तराखंड: बागेश्वर से अल्मोड़ा रवाना हुई छड़ी यात्रा, पढ़िये क्या है इसका महत्व?

कुमाऊं की काशी बाबा बागनाथ की नगरी से छड़ी यात्रा शनिवार को रवाना हो गई है।

बागेश्वर से ये यात्रा अल्मोड़ा जाएगी। यात्रा में शामिल होने से पहले साधुों ने बाबा बागनाथ के दर्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को छड़ी यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज करीब 30 साधु-संतों के साथ बागनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने पर यात्रा में शामिल साधु जूना अखाड़ा में रहे।

यहां पहुंचने पर साधुओं ने रात भोलेनाथ का भजन गाया। शनिवार की सुबह ही गंगा स्नान के बाद उन्होंने बागनाथ मंदिर के दर्शन किया। इसके बाद यात्रा अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गई। ये यात्रा गढ़वाल में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, यमकेश्वर, गोपेश्वर, रुद्रनाथ समेत प्रमुख मंदिरों के भ्रमण के बाद छड़ी यात्रा अब कुमाऊं के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *