Udham Singh Nagarउत्तराखंड

काशीपुर: पुलिस के लिए मुसीबत बनी सनकी महिला, पहले मां को मारा चाकू, फिर 5 लोगों को काटा दांत

उधम सिंह नगर के काशीपुर में घरेलू विवाद में एक महिला ने अपनी मां को चाकू से मारकर हमला किया।

इतना ही नहीं महिला ने घर पर काफी देर तक उत्पात मचाया। इस दौरान महिला ने घर में टीवी समेत सारा सामान तोड़ डाला। सूचना मिलने पर जब पुलिस आरोपी महिला को पकड़ने पहुंची तो वह पुलिस से भी उलझ गई।

इतना ही नहीं तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों को महिला ने दांत काट लिया। बमुश्किल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। खबरों के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी में ललिता बघेल नाम की महिला बीते कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। उसका भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से बीते दिनों क्रॉस एफआइआर दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *