Almoraउत्तराखंडवीडियो

Video: होली पर उत्तराखंड की महिलाओं का अनोखा नृत्य, पहाड़ी संस्कृति की देखिए झलक

उत्तराखंड की सास्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा होली उत्सव की धूम है। हर्सोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया जा रहा है।

अल्मोड़ा में होली के मौके पर महिलाएं हों या पुरुष सब होली के रंग में रंग जाते हैं। शिवरात्रि के पर्व से यहां होली अपने शबाब में आ जाती है। महिलाएं यहां पर कुमाउंनी परिधान में होली गायन करती हैं। महिलाएं ढोलकी मंजीरा सहित अनेक बाध्य यंत्रों के साथ होली गायन करती है रंगीन परिधान में टोली बनाकर गाती हैं।

महिलाओं द्वारा समाज को कुरीतियों से बचने का भी संदेश दिया जाता है। होली में महिलाओं द्वारा गाने के साथ नृत्य भी किया जाता है। महिलाएं होली के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। हर घर जाकर गाती हैं और पकवान भी बनाती हैं।

महिलाएं कहती हैं कि पहले पुरुष ही इस होली का पर्व मनाते थे, लेकिन अब हम भी इसमें हिस्सा लेते हैं। महिलाओं का कहना है कि वो अपनी संस्कृति को बचाने और उसका प्रचार प्रसार के लिए आगे कदम बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *