उत्तराखंड में लॉकडाउन खुलने के साथ ही सड़क हादसों की खबरें भी सामने आ रही है। हर दिन उत्तराखंड में भी सड़क हादसे हो रहे हैं।
उत्तरकाशी से भी आज सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के डामटा के पास एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डामटा के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद 108 की मदद से बाइक सवारों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

