Haridwarउत्तराखंड

रुड़की: जेठ और ननदोई पर लगा महिला से गैंगरेप का आरोप, घर में अकेला पाकर बनाया हवस का शिकार!

रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेतआ में देवभूमि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महिला के साथ जेठ और ननदोई पर गैंगरेप का आरोप लगा है।

पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिन पहले वो रात को अपने कमरे में आराम कर रही थी। इसी दौरान  उसका जेठ और ननदोई कमरे में आ गए। दोनों ने गैंगरेप किया। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई की। घटना के समय महिल का पति घर पर नहीं था। महिला ने बताया कि पति के आने पर जब उसने पूरी घटना की जानकार दी तो पति ने उसकी व्यथा को सुनने के बजाय घर के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर उल्टे उसकी पिटाई की।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वो मायके चली गई। जहां उसने मायके पक्ष के लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी। मायके पक्ष ने घटना का विरोध जताया तो ससुराल पक्ष सुलह का दबाव बनाने लगा। अब पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले में शिकायत दर्ज करवाया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *