हरिद्वार में इस साल होने वाले महाकुंभ तैयरियां जोरों पर है। कोरोना की वजह से इस बार कई खास इंतजाम किये गये हैं।
इस बार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस बीच अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज ने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने महा कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से कोरोना जांच की रिपोर्ट लेकर ही हरिद्वार आने की अपील की है। इसके साथ ही हरि गिरी ने अखाड़ों से भी अपील की है कि सभी अखाड़ा ये सुनिश्चित करें कि कुंभ मेले में उनके जितने भी अनुयायी आ रहे हैं, अपनी जांच रिपोर्ट लेकर ही कुम्भ मेले में आएं।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी ने कह कि पूरा देश इस वक्त कोरोना रे खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। बावजदू इसके ये अभी तक खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि हरिद्वार कुम्भ मेले में जितने भी श्रद्धालु आना चाहते हैं वो अपने-अपने शहर गांव या जिलों से कोरोना की जांच करवा कर जांच रिपोर्ट अखाड़ों को सौंपे और अखाड़े वाले ये सूचनाएं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दे। इसके साथ ही उन्होंने यहां आने वाले सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
