फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी ड्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक ड्रेस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की खाकी नेकर से मिलती-जुलती शॉर्ट्स को पहन रखा है।
प्रियंका का टॉप ब्लैक कलर का है और उन्होंने ब्लैक कलर का ही बूट भी पहन रखा है। बावजूद उनकी इस ड्रेस को लोगों ने RSS की ड्रेस जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं। अगली स्लाइड देखें:
लोग सोशल मीडिया पर मजे लेते हुए पूछ रहे हैं कि क्या प्रियंका चोपड़ा ने RSS ज्वाइन कर लिया है? आपको बता दें कि अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वेशभूषा अब बदल गई है। अगली स्लाइड देखें:
खाकी निकर की जगह अब संघ के कार्यकर्ता ट्राउजर्स में नजर आते हैं। खाकी निकर की जगह पर अब ऑलिव ब्रॉउन शेड की फुल पैंट है और उसी शेड के मोजे भी हैं। सफेद शर्ट अब पूरी बांह की है। अगली स्लाइड देखें:
आपको बता दें कि लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को उस वक्त भी ट्रोल किया था जब वो स्कर्ट पहन कर पीएम मोदी से मिली थीं।