ड्रग्स केस में NCB की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार हुई कॉमेडियन भारती सिंह, पति हर्ष पर भी लटकी तलवार!

बॉलीवुड-ड्रग्स लिंक की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा रखने के आरोपी में नामी कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी की टीम ने ये कार्रवाई भारती सिंह से कुछ घंटे की पूछताछ के बाद की। इससे पहले सुबह टीम ने भारती सिंह और पति हर्ष के घर पर छापेमारी की थी।

आपको बता दें, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती के घर और कार्यालय में छापेमारी के बाद उन्हें सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था और देर शाम को उनकी गिरफ्तारी हो गई। बताया जा रहा है कि भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ था। इस मामले में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

गौरतलब है कि एनसीबी ने मुंबई के खारदांडा इलाके में 21 नवंबर को छापेमारी की थी और 21 साल के एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 40 ग्राम गांजा, नशीली दवाएं आदि बरामद हुई थीं। आरोपी से पूछताछ के बाद एनसीबी ने भारती सिंह के घर औऱ कार्यालय में छापेमारी की थी। उनके पास से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जांच एजेंसी की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे का सेवन करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.