Entertainment

अर्जुनऔर मलाइका ने बाहों में बाहें डाल शेयर की तस्वीर, रिश्तों की कर दी आधिकारिक पुष्टि?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर एक साथ प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया  है।

मलाइका और अर्जुन पिछले हफ्ते से गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। मलाइका ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर के साथ नए साल की शुरुआत की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है … 2021।

https://www.instagram.com/p/CJfdGUIBOrG/?utm_source=ig_web_copy_link

तस्वीर में, अर्जुन के कंधे पर मलाइका का हाथ है। मलाइका एक पैंटसूट में नजर आ रही हैं, जबकि अर्जुन भूरे रंग की पैंट के साथ एक वाइब्रेंट शर्ट में दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CJcv0IhhSmH/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते से इनकार नहीं किया है, बावजूद इसके वे इंटरनेट पर एक साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *