टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 पर बैन लगाने की मांग, ये है वजह

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 पर बैन लगाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई जा रही है। #Bycottbigboss सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

आरोप है कि बिग बॉस पर रियलिटी कम अश्लीलता ज्यादा परोसी जा रही है। रियलिटी शो अपने पहले एपिसोड से पहले ही विरोध झेल रहा है। पहले दिन सभी कंटेस्टेंट बेड शेयर करने का टास्क दिया गया। इस टास्क के तहत रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला बेड साझा कर रहे हैं। शहनाज सिद्धार्थ डे के साथ, माहिरा शर्मा और असीम रियाज के साथ, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य के साथ पारस छाबड़ा, दलजीत कौर के साथ अबु मलिक और कोएना मित्रा, शेफाली बग्गा के साथ बेड साझा कर रही हैं।

एक एपिसोड में बिग बॉस के घरवालें को राशन इकट्ठा करने के लिए हाथ इस्तेमाल करने को नहीं बल्कि एक दूसरे के मुंह से बटोरने को कहा गया। इसका भी काफी विरोध किया गया। एक और टास्क के तहत सभी कंटेस्टेंट को अपने में से किन्ही दो लड़कों का चुनाव करना था। इसमें लड़कियों ने अबु मलिक और असीम को चुना। दिए गए टास्क के मुताबिक लड़कियों को लड़कों को शर्ट उतारनी थी और उनके शरीर पर लिपस्टिक से जो भी उनकी आदत पसंद नहीं आई उसको लिखना था।

ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत लिख कर शो को बैन करने की मांग की है। ट्रेडर्स का ने आरोप लगाया है कि बिग बॉस से हमारे देश के पुराने पारंपरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। TRP के लिए सामाजिक समरसता को धूमिल किया जा रहा है। इस तरह के कृत्यों की देश में कतई इजाजत नहीं दी जा सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.