किसानों के आंदोलन पिछले करीब 3 महीने से जारी है। किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर डटे हैं। सरकार के साथ 10 राउंड की मीटिंग के बाद कोई हल नहीं निकल पाया है।
वहीं गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद आंदोलन पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। हर कोई इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहा है। फिल्म जगह भी इस मुद्दे को लेकर बंटा गया है। एक पक्ष किसानों के फेवर में है तो दूसरा आंदोलन के खिलाफ है। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया है। उर्वशी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। ये बात उन्होंने शिमला की यात्रा के दौरान कही।
आपको बता दें कि पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ, अंतरराष्ट्रीय गायिका रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेट थनबर्ग जैसे ख्याति प्राप्त लोगों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। वहीं पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान विरोध को अपना समर्थन दिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.