वीडियो: ‘बैड बॉय’ सॉन्ग में जैकलीन ने अपनी अदाओं से लगाई आग, प्रभास के साथ किया रोमांस

सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में एक्ट्रेस जैक्लीन फर्नांडीज़ एक्टर प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

इस गानें में प्रभास बिल्कुल ही अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वो गाने में बिकनी पहनी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। गाने की बोल से ऐसा लग रहा है जैसे वो बैड बॉय और प्लेबॉय के रोल में हैं। वहीं जैकलीन हमेशा की तरह इस गाने में भी सुपरहॉट लग रही हैं। उन्होंने सॉन्ग में एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी है।

‘बैड बॉय’ गाने को मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह और नीति मोहन ने गाया है। इस गाने में म्यूजिक भी बादशाह का ही है। साथ ही लिरिक्स भी उनके ही हाथों लिखे गए हैं। बादशाह का गाना जैसे जाना जाता है, वैसा ही ये सॉन्ग भी है। गाना काफी तड़का भड़कता है।

गाने की रिलीज के कुछ दिन पहले ही इसकी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन सीन्स की झलक देखकर प्रभास और श्रद्धा के फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जैक्लीन के साथ गाने से पहले फिल्म का एक और गाना पहले ही रिलीज हो चुका है। जिसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दे रही हैं।

‘साहो’ फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है। निर्देशक के तौर पर सुजीत की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में ‘रन राजू रन’ का निर्देशन किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर और प्रभास के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.