Categories: EntertainmentNews

एकता कपूर बिना शादी के बनीं मां! घर आया नन्हा मेहमान

अभिनेता जितेंद्र की बेटी और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर मां बन गई हैं। एकता सरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं, उन्हें बेटा हुआ है।

खबरों के अनुसार, 27 जनवरी को एकता कपूर मां बनी हैं। उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है। कहा जा रहा है कि जल्द ही एकता अस्पताल से अपने बेटे को घर ले जाएंगी। जैसे ही यह खबर लगी की एकता कपूर मां बन गई हैं, बॉलीवुड में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। फिल्मी सितारे एकता को मां बनने पर बधाई दे रहे हैं। इससे पहले एकता के भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बने थे।

बॉलीवड में सरोगेसी के जरिए मां और पिता बनने वाले सितारों की लंबी फेहरिस्त है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए ही पिता बने थे। उनके दो जुड़वां बच्चे हैं, जिनके नाम यश और रूही है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे अबराम खान का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ था।

सलमान के भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने साल 2011 में अपने दूसरे बेटे योहान को सरोगेसी की मदद से ही पाया था। आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे आजाद ने भी साल 2011 में सरोगेसी की मदद से जन्म लिया था। हालांकि, पहली पत्नी रीना दत्ता से आमिर के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जुनैद और ईरा है।

gurubhai121

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.