‘छपाक’ पर आया दीपिका का दिल, इसे लेकर हैं बेहद उत्साहित

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म ‘छपाक’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं जो एक एसिड अटैक पीड़िता की कहानी है। यह फिल्म मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही है।

दीपिका ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “आघात और विजय की कहानी। और कभी न हार मानने वाली मानवीय भावना। फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ छपाक पर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से प्रेरित है। फॉक्स स्टार की इस परियोजना में विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे।

मेघना ने विक्रांत के चरित्र के बारे में कहा था, “वह एक उत्तर भारत का शख्स है जो कामकाज करता था लेकिन वह सब छोड़ एक अभिनेता बन जाता है। इसके बाद वह एसिड अटैक हिंसा के खिलाफ अभियान शुरू करता है। मुझे खुशी है कि विक्रांत फिल्म का हिस्सा हैं और मुझे लगता है कि मैं अपनी और दीपिका की तरफ से बोल सकती हूं कि हम वास्तव में विक्रांत के फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बहुत रोमांचित हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.