उत्तराखंड की वादियों में एक्टर रोनित रॉय बांसुरी बजाते नजर आए
फिल्म अभिनेता रोनित रॉय इन दिनों उत्तराखंड में हैं। यहां वो एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं।
इस दौरान वो यहां की वादियों का मजा ले रहे हैं। वो वादियों की फोटो और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कोशिश जरा सी भी कामयाब हुई तो सुनाता हूं’।
उनकी इस फोटो लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। अब तक 18 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। उनकी इस पोस्ट पर उत्तराखंड पुलिस के एक जवान ने कॉमेंट करते हुए उनका स्वागत किया।