सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सपना चौधरी IPS अफसर बनी हैं। फिल्म में सपना आपको गोलियां बरसाते नजर आएंगी।
अपने डांस से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जल्द ही बड़े पर्दे पर भी जलवे बिखेरते नजर आएंगी। सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सपना चौधरी IPS अफसर बनी हैं। फिल्म में सपना आपको गोलियां बरसाते नजर आएंगी। सपना के फिल्म के ट्रेलर का उनके फैंस बेसबरी से इंतजार कर रहे थे।
सपना चौधरी की फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ चार दोस्तों की कहानी है। सभी के अपने-अपने सपनें हैं। जिसे पूरा करने के लिए वो सभी किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। फिल्म में सपना चौधरी के अलावा विक्रांत आनंद, जुबेर खान, अरुण जाधव, नील मोटवाणी और साई भल्लाल भी हैं। फिल्म को जॉयल डेनियल ने प्रोड्यूसर किया है। जबकि डायरेक्ट किया है हादी अली अबरार ने। फिल्म की कहानी रीना डेनियल की है।
आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले सपना चौधरी बॉलीवुड में दो स्पेशल सॉन्ग भी कर चुकी हैं। हरियाणा की डांस क्वीन ने ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘नानू की जानू’ में स्पेशल नंबर किए थे। फिल्म तो नहीं चली थी, लेकिन सपना के गाने को काफी पसंद किया गया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.