मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है। रविवार को उदयपुर में संगीत कार्यक्रम हुआ। जिसमें शाहरुख, सलमान समेत कई सितारों ने जमकर डांस किया।
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारे जमकर ठुमके लगा रहे हैं। रविवार को भी शादी से पहले हुए संगीत कार्यक्रम में शाहरुख, सलमान समेत कई सितारों ने जमकर डांस किया। शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के गाने पर डांस किया। अभिषेक और ऐश्वर्या ने संगीत सेरेमनी में डांस किया। खास बात ये रही कि पूरे अंबानी परिवार ने कार्यक्रम में जमकर डांस किया।
मुकेश अंबानी ने बेटी की शादी में देश विदेश की कई नामचीन हस्तियों को न्योता दिया है। संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों के साथ साथ हिलेरी क्लिंटन ने भी शिरकत की। उन्होंने भी यहां देशी धुन पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत महा आरती से की गई। जिसके लिए होटल में 35 फीट लंबी भगवान श्रीनाथ जी की मूर्ति लगाई गई थी। नीता अंबानी ने श्रीनाथजी के आगे फूल चढ़ाए, पूजा की और फिर प्रतिमा के सामने खूब नाचीं।
कार्यक्रम के दौरान करण जौहर ने मुकेश अंबानी के साथ क्विज कॉन्टेस्ट भी खेला। रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने अंबानी से पूछा कि अगर वो एक दिन नीता अंबानी के रूप में सुबह जागें तो कौन सा काम करेंगे? मुकेश अंबानी ने जवाब में कहा कि वो उन सब फूड से बैन हटा देंगे, जो नीता ने उन पर लगा रखे हैं।
आपको बता दें कि, शादी का समारोह उदयपुर में चल रहा है। इस शाही अंदाज में चल रहे कार्यक्रम में उदय विला होटल को बुक किया गया है। एयरपोर्ट से मेहमानों को लाने के लिए एक हजार लग्जरी गाड़ियां बुक कराई गई हैं। 12 दिसंबर को ईशा और आनंद पिरामल मुंबई के एंटीलिया बंगले पर एक समारोह में फेरे लेंगे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.