Categories: EntertainmentNews

सोनाली बेंद्रे के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे मुंबई लौट आई हैं। अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रही सोनाली करीब 5 महीने बाद भारत लौटी हैं। 

बॉवीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। सोनाली बेंद्र अनेरिका से कैंसर का इलाज करा कर भारत लौट आई हैं। करीब  5 महीने बाद सोमवार रात वह मुंबई पहुंची। मुबंई पहुंचने पर सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने कहा सोनाली की तबीयत ठीक है। फिलहाल के लिए उनका इलाज बंद हो गया हालांकि बीमारी वापस से हो सकती है ऐसे में रेगुलर चेकअप होते रहेंगे। इसी साल जुलाई में पता चला था कि उन्हें कैंसर है जिसके बाद इलाज के लिए वह अमेरिका चली गई थीं।

न्यूयॉर्क से मुंबई आने से पहले ही सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस को घर वापसी के बारे में बता दिया था। सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा ”लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ला देती हैं । सच में ऐसा होता है । लेकिन इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ।”

सोनाली बेंद्रे पिछले कई सालों से बी-टाउन से दूर हैं। हालांकि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। सोनाली ने साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘आग’ से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद ‘सरफरोश’ में आमिर खान के साथ नजर आईं। ‘हम साथ-साथ हैं’ में शानदार एक्टिंक के लिए सुर्खियां बटोरी। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ में एक्टिंग की है। सोनाली कई टीवी शोज जैसे ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियन आइडल 4’ जैसे शो में जज की भूमिका में नजर आ चुकी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.