कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। 224 सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी के खाते में 66 सीटें आई हैं।

कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली है इसमें जनता का मत सर्वोपरि होता है।

सीएम धामी ने कहा कि कर्नाटक के परिणाम में जो मतों का प्रतिशत है उसे देखकर आप कह सकते हैं कि जनता का विश्वास अभी भी हमारे साथ है, केवल मत प्रतिशत से परिणाम नहीं बतलते हैं। जो भी जीत रहे हैं मैं उन्हें बधाई देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *