Blog

कोरोना: उत्तराखंड में बदली सदियों पुरानी परंपरा, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख बदली गई

कोरोना संकट की वजह से उत्तराखंड में सदियों पुरानी परंपरा को बदलनी पड़ी है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख बदल दी गई है।

केदारनाथ मंदिर के कपाट इस बार 14 मई को खोले जाएंगे। इसके साथ ही बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 15 मई को सुबह 4 बजे खुलेंगे। इस बात की घोषणा राज्य के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को देहरादून में की। उन्होंने बताया कि टिहरी के महाराजा ने देश के मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोनों ही तीर्थ स्थानों को खोले जाने के निर्णय की सूचना उनको दी है।

इससे पहले कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तय होती थी। इस बार भी महाशिवरात्रि के दिन ही दोनों तीर्थ स्थानों के कपाट खोलने की तारीख तय होनी थी। गौरतलब है कि केदारनाथ जी के गद्दी स्थल ओम्कारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर शिवलिंग, स्थानीय दस्तूरदार और वेदपाठी गणों की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खोले जाने की परंपरा रही है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के लिए डबल खुशखबरी, एक सीएम ने दी, दूसरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने

केदानाथ और बदरीनाथ धाम लोगों की प्रमुख आस्था का केंद्र है। वहीं हिमालय पर्वत की गोद में स्थित केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिगों में सम्मिलित होने के साथ चार धाम और पंच केदार में से भी एक है। वही अलकनंदा नदी के बाएं तट पर नर और नारायण नामक दो पर्वतों के बीच स्थित बदरीनाथ धाम भी अपनी अनोखी छटा के लिए काफी प्रसिद्ध है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.