Blog

देश को आर्थिक मंदी से बचाने के लिए सरकार ने किए ये बड़े ऐलान?

देश में आर्थिक मंदी की आहट के बीच सरकार इससे बचने के लिए कई अहम कदम उठाने जा रही है। इसी को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

सबसे पहले उन्होंने कहा कि दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है। बाकी देशों के मुकाबले भारत की अर्थव्यवस्था काफी बेहतर है। अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर की वजह से दुनिया मंदी का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि सुधार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और देश में लगातार आर्थिक सुधार हुए हैं। मौजूदा सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न भरना काफी आसान किया है। GST को भी आसान किया गया है। निर्मल सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैपिटल गेन्स पर सरचार्ज वापस लेने का ऐलान किया। शेयर बाजार में कैपिटल गेन्स और फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) पर सरचार्ज नहीं लिया जाएगा।

बैंकों के 70 हजार करोड़ रु दिए जाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए पब्लिक सेक्टर बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही संपत्तियां गिरवी रखकर कर्ज लेने वाले लोन चुकाने के बाद परेशान न हों, इसके लिए बैंकों को आवश्यक रूप से लोन क्लोजर के 15 दिन में दस्तावेज लौटाने होंगे।

वित्त मंत्री के 10 बड़े ऐलान

1. शेयर बाजार में कैपिटल गेन्स से सरचार्ज हटेगा

2. स्टार्ट अप टैक्स निपटारे के लिए अलग सेल बनेगा

3. लोन आवेदन की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी

4. रेपो रेट कम होते की ब्याज दरें कम होंगी

5. ब्याजदर घटेगी तो EMI कम होगी

6. बैंकों को ब्याज दरों में कमी का फायदा ग्राहकों को देना होगा

7. डीमैट अकाउंट के लिए आधार मुक्त KYC होगी

8. लोन क्लोजर बाद सिक्यॉरिटी रिलेटेड डॉक्यूमेंट बैंकों को 15 दिन में देना होगा

9. वाहन खरीद बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है

10. 31 मार्च 2020 तक खरीदे गए BS-4 वाहन मान्य होंगे

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.