उत्तराखंड की बेटी कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने पहाड़ का नाम रोशन किया है। कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली पीसीएस जे-2019 की परीक्षा पास की है।
कंडवाल ने सामान्य वर्ग से वरीयता सूची में दूसरी रैंक हासिल की है। वो मूल रूप से पौड़ी जिले के मरोड़ा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। कात्यायनी ने क्लेट की परीक्षा में भी राष्ट्रीय स्तर पर 137 रैंक हासिल की थी। कात्यायनी का दिल्ली पीसीएस जे में चयन होने के बाद परिवार और गांव में खुशी की लहर है।
कात्यायनी ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी से की। 12वीं क्लास की पढ़ाई रिवरडेल पब्लिक स्कूल देहरादून से की। कात्यायनी के मामा जगदंबा प्रसाद उनियाल के मुताबिक, कात्यायनी बचपन से ही न्यायिक क्षेत्र में जाना चाहती थीं। यही वजह है कि उन्होंने एलएलबी नेशनल लॉ इंडियन यूनिवर्सिटी भोपाल और एलएलएम इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट दिल्ली से किया। कात्यायनी की मां एक शिक्षिका हैं।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.