Blog

कोटद्वार: मुख्य मार्गों पर जाम के झाम से मिलेगा छुटकारा, नगर निगम ने बनाई खास योजना

कोटद्वार के गोखले मार्ग समेत अन्य मुख्य मार्गों पर लोगों को जाम से छुटकारा देने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है।

निगम ने फड़, रेहड़ी-ठेलियों की वजह से लगने वाले जाम को लेकर नगर एक प्लान तैयार किया है। नगर निगम ने गोखले मार्ग पर सफेद पट्टी लगाकर फड़, रेहड़ी-ठेली वालों को लाइसेंस और आईडी कार्ड देने के लिए कार्य योजना तैयारी की है। योजना के अनुसार, गोखले मार्ग के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर संविदा कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। गोखले मार्ग के अंदर दोपहिया वाहनों पर भी रोक रहेगी।

गोखले मार्ग पर शाम 5 बजे के बाद फल, सब्जी की रेहड़ी और ठेलियां आजाती हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इ बात को ध्यान में रखते हुए निगम ने ये योजना बनाई है। निगम की इस पहल से गोखले मार्ग पर आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय दुकानदारों को जाम से निजात मिलेगी।

 नगर आयुक्त ने बताया कि गोखले मार्ग पर हम दोनों ओर सफेद पट्टी लगा रहे हैं। गोखले मार्ग के सभी रास्तों पर पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी दुकानदार सफेद पट्टी के बाहर आएगा, उसके ऊपर जुर्माना लगेगा। 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

5 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.