महाराष्ट्र सरकार ने किया राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का अपमान? सरकारी प्लेन से उत्तराखंड जाने की नहीं दी इजाजत!

उत्तराखंड के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी देहरादून पहुंच गए हैं। वो देहरादून प्राइवेट प्लेन से पहुंचे हैं।

दरअसल मुंबई एयरपोर्ट पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 20 मिनट तक सरकारी प्लेन के उड़ने का इंतजार करते रहे लेकिन, महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने उन्हें सरकारी प्लेन से देहरादून जाने की इजाजत नहीं। बाताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें सरकारी प्लेन की बजाय स्पाइस जेट की प्लेन से देहरादून के लिए रवाना होना पड़ा। इस घटना को राज्यपाल और सरकार के बीच तल्खी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, उद्धव सरकार के इस कदम की कड़ी आलोचना हो रही है।

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राज्यपाल केवल एक व्यक्ति नहीं है बल्कि एक संवैधानिक पद है। यह घटना राज्य के लिए एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि संविधान में राज्य के प्रमुख राज्यपाल हैं। मुख्यमंत्री के पास फाइल गई। जानबूझकर इजाज़त नहीं दी गई। राज्यपाल को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया

सीएम उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के गवर्नर को सरकारी हेलीकॉप्टर से देहरादून जाने की अनुमति नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राज्य सरकार का यह रवैया बहुत गलत है। राज्यपाल को सरकारी विमान का उपयोग करने का अधिकार है। यह राज्यपाल का अपमान है। सीएम को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। खबरों के मुताबिक, भगत सिंह कोश्यारी को मसूरी में IAS एकेडमी में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जाना था। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सरकारी विमान से जाना था, लेकिन सीएम की ओर से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से गवर्नर कोश्यारी को विमान से नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद उन्हें स्पाइसजेट की फ्लाइट से जाना पड़ा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.