Blog

अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के कई लोग, सामने आई नामों की लिस्ट, परिजनों की अटकीं सांसें

अफगानिस्तान में अब पूरी तरह से तालिबान का कब्जा हो चुका है। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि बीस साल की लड़ाई के बाद हमने विदेशी सेना को भगा दिया। इन सबके बीच लोगों के देश छोड़कर जाने का सिलसिला भी जारी है।

वहीं दूसरी ओर कई देशों के नागरिक अभी भी अफगानिस्तान में फंसे हैं। सरकार द्वारा भी लोगों को बचाने के लिए कोशिशें की जा रही है। अफगानिस्तान में उत्तराखंड के भी कई लोग फंसे हैं। जिनकी एक लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि ज्यादातर लोग देहरादून जिले के हैं। लक्ष्मीपुर, सेलाकुई, विकासनगर, उम्मेदपुर जैसे इलाके के लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार ने लिस्ट जारी की है जिसमें उन्होंने बता रखा है कि कितने लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं। साथी वो लगातार केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग कर रहे हैं की एक नोडल अधिकारी बनाकर अफगानिस्तान में फंसे हुए भारतीय और उत्तराखंडी नागरिकों को वापस सुरक्षित देश में कराया जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.