प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘स्वामित्व’ योजना को लॉन्च किया।
योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रॉपर्टी कार्ड बांटने की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ग्रामीण भारत को बदलने वाला ऐतिहासिक कदम है। पीएम कहा, इस पहल से गांव के लोग अपनी जमीन और संपत्ति को वित्तीय पूंजी के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बदले बैंकों से कर्ज और दूसरे आर्थिक फायदे उठा जा सकते हैं।
योजना को लॉन्च करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई लाभार्थियों से बातचीत की और कहा कि यह देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी के सुरेश चंद से भी बात की। सुरेश चंद जी ने बताया कि स्वामित्व योजना में डिजिटल माध्यम का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। आपको बता दें कि आपस्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भी खुशी की माहौल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संपत्ति अधिकार युवाओं को आत्मविश्वास देंगे, जिससे वो आत्मनिर्भर बनेंगे। आपको बता दें कि इस योजना के तहत फिलहाल छह राज्यों के 763 गांवों के एक लाख लोगों को फायदा हुआ है। जिसमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के दो गांव शामिल हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.