News

गाजीपुर: सेवराई में गंगा-कर्मनाशा का कहर! घरों और फसलों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के बारा न्याय पंचायत के तहत आने वाली कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इलाके की दोनों प्रमुख नदियां, गंगा और कर्मनाशा इस समय अपने उफान पर हैं। खास तौर पर कर्मनाशा नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने से इलाके के ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।

बाढ़ की आशंका उस समय और गहराई जब नौगढ़ बांध से 5568 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो मूसाखांड और लतीफशाह बीयर होते हुए सीधे कर्मनाशा नदी में पहुंच रहा है। इससे नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है।

गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

मगरखाई गांव में बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। यहां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी जलमग्न हो चुका है। बारा गांव के भी आंतरिक हिस्सों में पानी घुसने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय किसानों ने बताया कि उनके खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। धान और अरहर की फसलें डूब गई हैं। इलाके के लोगों ने बताया कि अगर जलस्तर और बढ़ा, तो गांवों में भी भारी नुकसान होगा।

फसलों को भारी नुकसान

भतौरा, दलपतपुर, सायर और राजमलबांध जैसे तटीय गांवों में खेतों में खड़ी धान, चारी और अरहर की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश बनी बाढ़ की वजह

पहाड़ी में लगातार हो रही बारिश की वजह से बांधों में पानी का बहाव तेज हो गया है। नौगढ़ बांध का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा। इसका सीधा असर कर्मनाशा नदी पर पड़ा है, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.