फोटो: सोशल मीडिया
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने कल कुछ राज्यों को छोड़कर बाकी राज्यों में बंद का ऐलान किया है।
इन राज्यों में उत्तराखंड भी है जहां चक्काजाम नहीं होगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने खुद इसकी जानकारी दी है। राकेश टिकैत का कहना है कि कि यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। राकेश टिकैत ने बयान जारी करते हुए कहा कि 6 फरवरी को उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा।
हालांकि मांगों को लेकर यूनियन से जुड़े किसान प्रशासन को अपना ज्ञापन जरूर सौंपेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि ‘हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि कुछ लोगों ने इन जगहों पर हिंसा फैलाने का प्रयास करेंगे। इसीलिए हमने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सड़कों को चक्का जाम न करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि पिछले 70 से ज्यादा दिनों से सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन जारी है।
किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी दी जाए और तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.