Categories: India NewsNews

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों मार गिराया है।

एनकाउंटर पुलवामा के दलीपोरा इलाके में हुई है। खबरों के मुताबिक मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक सिविलियन भी जख्मी हो गया है। एनकाउंटर के बाद फिलहाल के लिए पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षाबलों को दलिपोरा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सूचना पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी फायरिंग की।

इससे पहले पिछले रविवार को भी कश्मीर के शोपियां में सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। सुरक्षाबलों को काफी दिनों सो इनकी तलाश थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.