Blog

UKSSSC पेपर लीक केस: STF ने यूपी के कानपुर से 45वें आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने यूपी के कानपुर से 45वें आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले एसटीएफ 44 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ कृष्णा सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी, जिला कानपुर के तौर पर हुई है। पकड़े गए आरोपी पर यूकेएसएसएससी की ओर से आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 में परीक्षा के पेपर 8 से 10 लाख रुपये में बेचने का आरोप है। इनाम घोषित होने के बाद एसटीएफ की टीम लगातार इस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इसी कड़ी में एसटीएफ को वांछित अभियुक्त राहुल के कानपुर में होने सूचना मिली। जिसके बाद एसटीएफ की टीम को तत्काल उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला के लिए भेजा गया।

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी राहुल को भर्ती परीक्षा का पेपर लखनऊ से परवेज नाम के व्यक्ति से मिला था। जिसके बाद उसने अपने संपर्क के 3 से 4 लड़कों को 8 से 10 लाख रुपये में पेपर बेच दिया। एसटीएफ इस बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है और राहुल के साथ शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आपको बता दें कि, उत्तराखंड एसटीएफ ने 4 मुकदमों की विवेचना करते हुए यूकेएसएसएससी की ओर से आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 परीक्षा की धांधली में अब तक 45, वन दरोगा की परीक्षा में 5, सचिवालय रक्षक परीक्षा में 1 और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा साल 2016 में 6 कुल 57 आरोपी की गिरफ्तारी की है। जिनकी विवेचना अभी भी जारी है।

साथ ही, यूकेएसएसएससी आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा, वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा 2016 में हुई धांधली को लेकर दर्ज अलग-अलग 4 मुकदमों की विवेचना एसटीएफ कर रही है। अभी तक 44 आरोपियों को इस परीक्षा की धांधली में जेल भेजा जा चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.