India News

UP: गाजीपुर के अठहठा गांव में लाखों की सड़क पहली बरसात में धंसी, लगा भ्रष्टाचार का आरोप

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेवतीपुर ब्लॉक के अठहठा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा दलित बस्ती में लाखों रुपये की लागत से बनवाई गई इंटरलॉकिंग सड़क पहली ही बरसात में उखड़ गई है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव और पंचायत सचिव प्रमोद यादव की मिलीभगत से सड़क निर्माण में भारी अनियमितता की गई। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर सरकारी मानकों की अनदेखी करते हुए केवल खानापूर्ति की गई, जिससे कुछ ही महीनों में सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई है।

ग्रामीण रामरती देवी और मुनिया देवी ने बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और निर्माण के दौरान सरकारी धन की जमकर बंदरबांट हुई। परिणामस्वरूप, सड़क जगह-जगह धंस चुकी है और बीचोबीच बने नाले के सीमेंटेड स्लैब भी टूट-फूट गए हैं, जिससे रात में वहां से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस ओर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो पूरी सड़क खेत में समा जाएगी, जिससे दैनिक आवागमन करने वाले लोगों की जान को गंभीर खतरा बना रहेगा।

निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय हो

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। उनका कहना है कि यदि निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण बनकर रह जाएगा।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इज़हार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.