Categories: India News

उत्तर प्रदेश: सदन में गूंजा किसानों का मुद्दा, सरकार ने जल्द समस्याओं को सुलझाने का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या समेत राज्य के कुछ हिस्सों में गन्ना किसान आपूर्ति पर्ची नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अयोध्या के रुदौली से बीजेपी विधायक रामचंद्र यावद ने विधानसभा में उठाया।

इस मुद्दे के उठाने के बाद जिला गन्ना अधिकारी ने विधायक से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने किसानों की परेशानियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

इससे पहले विधायक रामचंद्र यादव ने सदन में कहा कि गनौली समिति से जुड़े किसानों के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र के किसानों को समय से आपूर्ति पर्ची नहीं दी जा रही है। विधायक ने कहा कि कई किसान ऐसे हैं जो अपना पेड़ी का गन्ना बेच नहीं पा रहे हैं।

विधायक के इस सवाल का राज्य सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जवाब दिया। उन्होंने सदन को बताया कि उनकी सरकार किसानों की परेशानयों को दूर करने की हर संभव कोशिश कर रही है। विधायक के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “विधानसभा क्षेत्र के कुल 23 हजार 836 किसानों में 19 हजार 884 किसानों ने पेड़ी का गन्ना रखा है। इसमें 19 हजार 428 को पर्ची जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल 44.49 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी की जानी है। अब तक 44.49 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी की जा चुकी है।”

सदन में गन्ना किसानों का मुद्दा उठाए जाने के बाद इसी संबंधन में जिला गन्ना अधिकारी ने विधायक रामचंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारी विधायक को भरोसा दिलाया कि किसानों को जो भी परेशानी हो रही है, उन परेशानियों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.