उत्तराखंड BJP को झटका! परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और MLA संजीव कांग्रेस में हुए शामिल
उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरिश रावत की मौजूदगी में दोनों नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में यशपाल और संजीव आर्य ने वापसी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने दोनों नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है। आपको बता दें, यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं।